कोई अनहोनी न हो, चाईबासा पुलिस भी अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर तैनात फोर्स

    कोई अनहोनी न हो, चाईबासा पुलिस भी अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर तैनात फोर्स

    चाईबासा (CHAIBASA): भाजपा की प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने पिछले दिनों एक विवादित ब्यान दिया था. जिसके बाद देश भर में हंगामा शुरू हो गया है. पिछले शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन हुए रांची में जिसने हिंसक रूप ले लिया था. आज भी शुक्रवार ही है, इंटीलिजेंस को किसी आशंका की सूचना मिली थी, इसलिए रांची समेत झारखंड के कई शहरों में पुलिस चौकस रही. पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस हाई अलर्ट पर है. जिले के पल-पल की खबर पर एसपी अशुतोष शेखर खुद मॉनिटरिंग करते रहे. कंट्रोल रूम से खासकर चाईबासा और चक्रधरपुर सहित पूरे जिले के संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है. इसके अलावा ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया जा रहा है.

    यह भी पढ़ें :

    झारखंड पहुंची 'अग्निपथ' की आ'ग, इन जिलों में छात्रों का उ'ग्र प्रदर्शन, जानिए डिटेल्स

    प्रदर्शन की आशंका

    जानकारी के अनुसार खुफिया विभाग ने जिला पुलिस को किसी उपद्रव को लेकर अलर्ट किया है. रिपोर्ट के अनुसार जिले में शुक्रवार को फिर विरोध प्रदर्शन किए जाने की आशंका है. नमाज के बाद हंगामे की आशंका को देखते हुए सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. उपद्रवियों के मन में दहशत पैदा करने के लिए चाईबासा पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ एवं रैफ के जवानों को वैसे इलाके, जहां उपद्रव की आशंका बनी हुई थी, वहां तैनात किया गया है.

    अग्नीपथ योजना और जुमे की नमाज को लेकर रेल मंडल भी अलर्ट

    अग्निपथ योजना और जुमे की नमाज को लेकर रेल मंडल चक्रधरपुर भी अलर्ट पर है. चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय के रेलवे स्टेशन पुलिस छावनी में तब्दील हो गयी है. इसके अलावा रेलवे में प्रवेश करने वाले सभी रास्ते पर आरपीएफ के जवान तैनात है. चक्रधरपुर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि चक्रधरपुर मुख्यालय में पुलिस तैनात है. अभी तक कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है.

    यह भी पढ़ें:

    हाई अलर्ट पर रांची समेत पूरा झारखंड, उपद्रवियों पर कड़ी नजर

    सोशल मीडिया पर पैनी नजर

    जिला पुलिस के द्वारा निर्देश दिया गया था कि सोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट ने करें, वरना कार्रवाई की जायेगी. इसे लेकर पुलिस की टेक्निकल व साइबर सेल टीम की सुबह से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर है. यदि किसी के द्वारा भड़काऊ पोस्ट किया गया, तो उसके विरुद्ध कार्रवाई कि जायेगी.

    रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news