रांची(RANCHI)- रांची की पुलिस पूरे हाई अलर्ट पर है. जुमा के होने की वजह से पुलिस पूरी तरह से सतर्क है.10 जून को जुमा के दिन ही नमाज के बाद प्रदर्शन के दौरान बवाल हुआ था. इसमें 2 लोगों की जान चली गई. खुफिया रिपोर्ट के आधार पर रांची पुलिस ने तैयारी की है. गुरुवार को रांची डीसी और एसएसपी ने सुरक्षाबलों को विशेष तौर पर हंगामा की स्थिति में क्विक एक्शन लेने के तरीके बताए. रैप के जवान जगह-जगह लगाए गए हैं. डोरंडा समेत कई अन्य संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है.ड्रोन की मदद से शहर के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है.सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर है. उत्पात को भड़काने वालों की करतूत पर नजर रखी जा रही है. पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा व्यक्तिगत रूप से रांची समेत पूरे झारखंड में विधि व्यवस्था की जानकारी ले रहे हैं.


