बेरमो को जिला बनायेंगी बोकारो की नई जिप अध्यक्ष, चुनाव जीतने के बाद जनता से किया वादा  

    बेरमो को जिला बनायेंगी बोकारो की नई जिप अध्यक्ष, चुनाव जीतने के बाद जनता से किया वादा

    बोकारो(BOKARO): बोकारो से जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर सुनीता देवी को जीत मिली है. वो इसे जनता की जीत बता रही हैं. कहा,  यहां की जनता को नमन करती हूं, जिन्होंने मुझपर भरोसा दिखाते हुए मेरा साथ दिया है. मुझे लोगों का भरपूर समर्थन मिला, जिसके चलते मैं चुनाव जीत पायी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की लाभकारी योजनाओं को पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी. इसके लिए मैं अपना शत प्रतिशत योगदान अपने क्षेत्र में दूंगी. साथ ही बेरमो को जिला बनाना भी मेरी प्राथमिकता रहेगी.

     

     

    ये भी पढ़ें:

    कैसे होता है राष्ट्रपति चुनाव?, चलिए वोटों के गणित को समझते हैं.....

     

    जीत मिलने के साथ ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. वे जैसे ही हललपनिया स्थित अपने आवास पहुंची लोग उन्हें बधाईयां देने पहुंचने लगे. कोई उनका फूलमाला से स्वागत कर रहा है तो कोई उन्हें मिठाईयां खिला रहा है.

     

    रिपोर्ट: संजय कुमार, गोमिया(बोकारो)  

     

     



    Related News