2.85 लाख कार्डधारी लाभुक नहीं उठा रहे राशन, जानिए क्या है कारण
.jpg&w=3840&q=70)
.jpg&w=3840&q=70)
रांची(RANCHI): झारखंड के लोगों ने राशन कार्ड तो बनवा लिया लेकिन वे इसका लाभ नहीं ले रहे हैं. राज्य में पिछले छह माह से बड़ी संख्या में लोग अनाज नहीं उठा रहे हैं. आंकड़े की बात करें तो लगभग 2 लाख 85 हजार 330 लाभुक राशन नहीं उठा रहे हैं. खाद्य आपूर्ति विभाग अब ऐसे लोगों की जांच कर रही है. आखिर राशन कार्ड बनाने के बाद भी लोग अनाज क्यों नहीं ले रहे हैं.
जिला प्रशासन की टीम ऐसे लाभुकों का भौतिक सत्यापन कर रही है. विभाग ये जानने की कोशिश कर रहा है कि लाभुक कार्ड बनवाने के बाद किस कारण से अनाज नहीं उठा रहे हैं. इसे लेकर फिजिकल जांच की प्रक्रिया शुरू हुई है. जांच में अगर कोई लाभुक privilege पाए गए तो उससे कार्ड सरेंडर करने को कहा जाएगा. और फिर उसपर कार्रवाई की जायेगी. वहीं इस बात की भी जांच होगी कि लभुकों को राशन लेने में कोई परेशानी तो नहीं हो रही.
59.54 लाख को मिल रहा राशन
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राज्य में 59.54 लाख कार्डधारियों को राशन दिया जा रहा है. वहीं अगर रांची जिले की बात करें तो 50 हजार 969 कार्डधारी ऐसे हैं जो पिछले छह माह से अनाज नहीं ले रहे हैं. रांची जिला प्रशासन ने जब जांच शुरू की तो कुछ ऐसे लोग भी मिले जिनके घर पक्के के थे, पूरा परिवार सम्पन्न था लेकिन फिर भी उन्होंने राशन कार्ड बनवा रखा था. ऐसे लोगों पर प्रशासन प्राथमिकी दर्ज कर रही है.
इन लोगों को भी मिलेगा लाभ
वहीं अब हरा कार्डधारियों को भी राशन दिया जा रहा है. विभाग की ओर से हरा कार्ड से पीला एवं लाल कार्ड में शिफ्टिंग की ऑटोमैटिक ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की जा रही है. इस अधिनियम के तहत हरा कार्ड के लाभुक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में ऑटोमेटिकली शिफ्ट हो जायेंगे. इसमें आदिम जनजाति परिवार, विधवा, ट्रांसजेंडर, 40 प्रतिशत या इससे अधिक विकलांगता वाले व्यक्ति, कैंसर, एड्स, कुष्ठ व अन्य असाध्य रोस से ग्रसित व्यक्ति, अकेले रहनेवाले वृद्ध, बुजुर्ग, एक परिवार, अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति शामिल हैं.
किन जिलों में कितने लाभुक राशन से वंचित
अब विस्तार से जानते हैं कि किस जिले में कितने लाभुक राशन से वंचित रह गए हैं. रांची में 50 हजार 969 लाभुक, वहीं खूंटी में 3 हजार 861, गढ़वा 13 हजार 135, पलामू 20 हजार 394, लातेहार 1 हजार 896, लोहरदगा 26 सौ 63, गुमला 5 हजार 826, सिमडेगा 4 हजार 280, कोडरमा 2 हजार 467, चतरा 9 हजार 912, हजारीबाग 13 हजार 279, रामगढ़ 4 हजार 741, धनबाद 33 हजार 985, बोकारो 17 हजार 754, गिरिडीह 12 हजार 954, पू सिंहभूम 27 हजार 202, प सिंहभूम 5 हजार 913, सरायकेला 14 हजार 867, देवघर 8 हजार 213, दुमका 6 हजार 045, गोड्डा 9 हजार 341, साहिबगंज 7 हजार 316, जामताड़ा 3 हजार 641, पाकुड़ 4 हजार 676 लाभुक राशन नहीं उठा रहे हैं.
यह भी पढ़ें
4+