झारखंड के विभिन्न जिलों से रांची पहुंचे सेना के अभ्यर्थी, 'अग्‍न‍िपथ' के विरुद्ध प्रदर्शन

    झारखंड के विभिन्न जिलों से रांची पहुंचे सेना के अभ्यर्थी, 'अग्‍न‍िपथ' के विरुद्ध प्रदर्शन

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) - केंद्र सरकार की 'अग्‍न‍िपथ योजना' को लेकर बिहार के बाद अब झारखंड में भी बवाल मच गया है. इसी कड़ी में झारखंड की राजधानी रांची में इस योजना के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है. यह सभी सेना के अभ्यर्थी झारखंड के विभिन्न जिलों से राजधानी पहुंचे हैं. इन्होंने रांची के मेन रोड स्थित सेना कार्यालय के सामने बड़ी संख्या में छात्र ने प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की. हालांकि इनका विरोध प्रदर्शन ज्यादा देर तक नहीं चल पाया. मौके पर पहुंची पुलिस ने इन सभी छात्रों को तत्काल वहां से हटा दिया है.

    इसे भी पढ़ें:

    देशभक्ति का जज्बा रखने वाले नौजवानों के लिए आखिर क्या है अग्निपथ भर्ती योजना- जानिए विस्तार से

    मेन रोड में आवागमन हुआ बाधित

    मेन रोड स्थित आर्मी बहाली ऑफिस के सामने सैकड़ों की संख्या में पहुंचे छात्र लगातार नारेबाजी कर रहे हैं. छात्रों की भारी भीड़ होने के कारण मेन रोड और ओवर-ब्रिज के पास यातायात पूरी तरह से ठप हो गया. मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी छात्रों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया. 

    क्या है अग्निपथ भर्ती योजना

    अग्निपथ भर्ती योजना'(Agnipath scheme)  के तहत युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सेना में शामिल होने का मौका मिलेगा. वहीं 17.5 साल से 21 साल के युवा इस भर्ती में शामिल होने के पात्र होंगे. इसके लिए 10वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र आवेदन कर सकेंगे. जो युवा 10 वीं के बाद भर्ती होंगे उन्हें सेना की ओर से 12वीं का सर्टिफिकेट दिया जाएगा. इस साल 46 हजार अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी. पहली भर्ती प्रक्रिया में युवाओं को छह महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी. ट्रेनिंग का समय भी चार साल में शामिल होगा. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद यूनिट में भेज दिया जायेगा.

    जानिए योजना का उद्देश

    अग्निपथ योजना के अंतर्गत यह प्रयास किया जा रहा है की Indian Armed Forses का प्रोफाइल उतना ही youthful हो, जितना कि wider indian population का प्रोफाइल है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news