GUMLA: सड़क चौड़ा करने में ली गई जमीनों के मुआवजा वितरण के लिए DC सक्रिय

    GUMLA: सड़क चौड़ा करने में ली गई जमीनों के मुआवजा वितरण के लिए DC सक्रिय

    गुमला(GUMLA): गुमला जिला को रांची से जोड़ने वाली सड़क का चौड़ीकरण होना है. एनएचएआई विभाग की ओर से रांची के पलमा से गुमला तक सड़क को चौड़ा किया रहा है. लेकिन जमीन अधिग्रहण और मुआवजा वितरण का मामला उलझा हुआ है. इससे काम प्रभावित हो रहा है. लेकिन इस दिशा में डीसी सुशांत गौरव ने पहल की है. नगर भवन में विशेष रूप से कैम्प लगाकर मुआवजा का वितरण किया जा रहा है.

    जमीन अधिग्रहण का कार्य नहीं हुआ पूरा

    दरअसल सभी जमीन मालिकों को मुआवजा राशि नहीं मिल पाने के कारण जमीन के अधिग्रहण का कार्य पूरा नहीं हो पाया हैं, जिसके एनएचएआई ने मुआवजा राशि उपलब्ध किया है. बता दें कि अब तक जिला को कुल 2 अरब 63 करोड़ 87 लाख उपलब्ध करवाया है. जिसमें अब तक जिला प्रशासन द्वारा एक अरब 46 करोड़ 35 लाभ का वितरण जमीन मालिको के बीच किया गया है. जब अभी भी एक अरब 18 लाख रुपया का वितरण किया जाना है.

     

    ग्रामीणों का कहना हैं कि मकान और अन्य निर्माण का रुपया मिल गया है. लेकिन जमीन को लेकर कई तरह का विवाद होने से वह पैसा नही मिल सका है.फिलहाल लोगो ने कहा हैं, कि सरकारी कार्यालय की ओर से सही रूप से कागज नही देने से दिक्कत हो रहा है. सड़क निर्माण में कुल 381 एकड़ जमीन अधिग्रहण होना है. जिसमे अब तक 241 एकड़ अभी तक अधिग्रहण हुआ है. जबकि 140 एकड़ और अधिग्रहण होना है. लोगो की माने तो कई तरह की सरकारी लापरवाही से जमीन का मुआबजा लेने में दिक्कत हो रहा है.

    सड़क निर्माण में 64 एकड़ जमीन

    जमीन मालिको को मुआबजा लेने में जो दिक्कत पेपर को लेकर हो रही है उसी के समाधान को लेकर गुमला के नगर भवन में डीसी सुशांत गौरव के आदेश पर बिशेष कैम्प लगाया गया है जिसमे लोगो की समस्या सुनने के साथ ही उसका समाधान किया जा रहा है डीसी सुशांत गौरव ने लोगो से अपील की है कि वे किसी के बहकावे में ना आये और मुआबजा लेकर जल्द से जल्द सड़क के निर्माण के गति को तेज करने में मदद करे ताकि सड़क का निर्माण जल्द पूरा हो सके और गुमला को एक अलग पहचान मिल सके।इस सड़क के निर्माण में 64 एकड़ जमीन गैर मजरुआ है जो पहले ही एनएचआई को दिया जा चुका है डीसी ने लोगो से जल्द से जल्द मुआबजा आकर लेने की अपील की है।इस सड़क का निर्माण कार्य तीन प्रखंड गुमला सिसई व भरनो से होकर गुजरना है इसमें 28 गांव की जमीन जा रही है।

    जनता को बेहतर मिल पायेगा हाइवे रोड

    जिला में बन रही इस महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण कार्य तेजी से पूरा हो सके इसको लेकर प्रशासन की ओर से जो पहल हो रही है वह काफी सराहनीय है जितना जल्दी लोगो को मुआबजा मिलेगा उतना जल्दी ही तूफान के रूप में काम शुरू हो सकेगा और लोगो को बेहतर हाइवे रोड मिल पायेगा।

    कांग्रेस ने ED को दी ताक़त, आज उसी के लिए बन गई मुसीबत - जानिये क्या है PMLA


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news