रेलवे के यूथ सेफ्टी सेमिनार में भाग लेने धनबाद से प्रतिनिधि मुंबई रवाना 

    रेलवे के यूथ सेफ्टी सेमिनार में भाग लेने धनबाद से प्रतिनिधि मुंबई रवाना

    धनबाद(DHANBAD) | धनबाद ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन प्रायोजित यूथ सेफ्टी सेमिनार 17और 18 जून को मुंबई में प्रस्तावित है. इस सेफ्टी सेमिनार में भारतीय रेलवे के सभी जोन के युवा रेलकर्मी भाग लेंगे. इसी के तहत ईसीआरकेयू ,केंद्रीय अध्यक्ष डीके पांडेय और महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव के आदेशानुसार सभी शाखा के युवा साथी भाग लेंगे.  बता दें कि धनबाद रेल मंडल में चौदह ईसीआरकेयू की  शाखा है,जबकि पूरे  ईसीआर जोन में 52 शाखाएं है. 


    सभी शाखा से युवा साथी इस सम्मेलन में भाग लेने मुंबई पहुंच रहे हैं. इस सम्मेलन में रेल परिचालन के सेफ्टी विषय पर विशेष चर्चा होगी. धनबाद शाखा दो के, शाखा सचिव ए.के. दा और यूनियन के संयुक्त सचिव सह मीडिया प्रभारी एन के खवास ने कहा कि यह सेमिनार युवा साथियों के लिए बहुत ही उपयोगी होगा.  इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए धनबाद शाखा दो के परमेश्वर कुमार, प्रभाकर कुमार, प्रमोद कुमार,जाफर सिद्दीकी और विश्वजीत मुखर्जी ने धनबाद से मुंबई के लिए रवाना हुए हैं. 



    Related News