ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर बाबा बासुकीनाथ मंदिर में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी

    ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर बाबा बासुकीनाथ मंदिर में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी

    दुमका (DUMKA) - ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर बाबा बासुकीनाथ मंदिर पर शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी. कोरोना काल के बाद इस साल से भक्तों को बाबा के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है. ऐसे में प्रशासन और मंदिर प्रबंधन को भारी संख्या में श्रद्धालु के बासुकीनाथ मंदिर में आने का अनुमान लगाया गया था. यही कारण है कि भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन और जरमुंडी पुलिस प्रशासन के सुरक्षा कर्मी की तैनात की गई थी. ताकि बाबा बासुकीनाथ मंदिर पूजन दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो.

    करें मां लक्ष्मी की पूजा

    वहीं इस अवसर पर बासुकीनाथ के पंडा पुरोहितों ने बताया कि ज्येष्ठ पूर्णिमा में स्नान दान का अपना एक विशेष महत्व है. इस दिन स्नान दान करना काफी फलदाई माना गया है. मान्यता है कि इस पूर्णिमा की रात को मां लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-समृद्धि का वास होता है. इसके साथ ही चंद्रमा की पूजा करने से चंद्रदोष से भी मुक्ति मिलती है.

    रिपोर्ट: सुतिब्रो गोस्वामी, दुमका/जरमुंडी   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news