रांची हिं'सा मामले के आरोपियों की तस्वीर चौक चौराहों पर लगाने की तैयारी, पोस्टर बनकर तैयार

    रांची हिं'सा मामले के आरोपियों की तस्वीर चौक चौराहों पर लगाने की तैयारी, पोस्टर बनकर तैयार

    रांची(RANCHI): रांची के मेन रोड में 10 जून को हुए उपद्रव के आरोपियों की तस्वीर पोस्टर के रूप में शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर लगेगी. राज्यपाल रमेश बैस ने सोमवार को पुलिस और जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों को बुलाकर इस संबंध में निर्देश दिया था. जिला प्रशासन ने पोस्टर बनवा लिया है. अब इसे लगाने की तैयारी हो रही है.

    यह भी पढ़ें :

    उपद्रव के बाद का असर: रांची में बाज़ार ठप्प

    इधर, पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा ने कंट्रोल रूम में उस दिन की सीसीटीवी फुटेज को देखा और उपद्रव करने वाले लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. जानकारी के अनुसार 28 लोगों को सीसीटीवी फुटेज में चिह्नित किया गया है. सोमवार को पुलिस ने कई लोगों को विभिन्न थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया था. उनसे पूछताछ भी चल रही है. जिला प्रशासन चौक चौराहों पर पोस्टर लगाकर लोगों को उपद्रव में शामिल चेहरों को बतलाने का काम करेगा.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news