दुमका जिला परिषद की नई अध्यक्ष बनीं जोयेस लुप्सी बेसरा

    दुमका जिला परिषद की नई अध्यक्ष बनीं जोयेस लुप्सी बेसरा

    दुमका (DUMKA) - दुमका जिला परिषद के अध्यक्ष पद के लिए तीन सदस्यों ने नामांकन किया था. पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष जोयेस लुप्सी बेसरा, शिकारीपाड़ा से जिला परिषद सदस्य अविनाश सोरेन और मसलिया की जिप सदस्य मीनू मराण्डी. समाहरणालय सभागार में जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में चुनाव हुआ.

    चुनाव में जोयेस लुप्सी बेसरा को 14 वोट, अविनाश सोरेन को 10 वोट और मीनू मरांडी को 1 वोट मिले. इसके बाद उप विकास आयुक्त ने नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई . बता दें कि जोयेस लुप्सी बेसरा शिकारीपाड़ा से झामुमो विधायक नलिन सोरेन की धर्मपत्नी है.

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका



    Related News