DHANBAD: घरों को कर दिया सील, कहा -अतिक्रमण हटा लें नहीं तो डोजर चलेगा

    DHANBAD: घरों को कर दिया सील, कहा -अतिक्रमण हटा लें नहीं तो डोजर चलेगा

    धनबाद(DHANBAD) - धनबाद की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सोमवार को सीओ प्रशांत लायक के नेतृत्व में अतिक्रमण विरोधी अभियान चला जिसमें तीन से चार घरों को सील कर दिया गया है घंटे- 2 घंटे की मोहलत दी गई है. उन्हें कहा जा रहा है कि खुद अतिक्रमण हटा लें नहीं तो डोजर चलेगा. इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि वह 50 साल से रह रहे हैं. रजिस्ट्री जमीन पर रह रहे है. ऐसे में घर खाली कर छोटे-छोटे बच्चों को लेकर कहां जायेंगे. 

    होटल में कोई अतिक्रमण नहीं

    बता दें कि हाउसिंग कॉलोनी के सम्राट होटल को लेकर चर्चाएं तेज थी लेकिन आज यह स्पष्ट हुआ कि सम्राट होटल में कोई अतिक्रमण नहीं है बल्कि सड़क को लेकर विवाद है.  वैसे सीओ व  हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी का कहना है कि रास्ता को तो रोका नहीं जा सकता है, बशर्ते यह कॉमन हो.  इस मामले को हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी आगे देखेंगे. सम्राट होटल के अमित कुमार सिंह का कहना है कि होटल में तो कोई अतिक्रमण है ही नहीं. पता नहीं क्यों होटल के नाम को उछाला जाता है. 

    हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी ने कहा

    इधर हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश पर इलाके को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा रहा है.  पहले से ही लोगों को नोटिस दी गई  है. आज  एक्शन की बारी है.  इधर तीन -चार महीने  पहले जनता मार्केट को लेकर  हंगामा हुआ था  लेकिन आज जनता मार्केट पर कोई एक्शन नहीं किया गया है. जनता मार्केट के दुकानदारों का कहना है कि उन्हें कोई नोटिस नहीं दी गई है.

    जनता मार्केट को राहत

    बता दें कि पिछली बार जब जनता मार्केट की दुकानों को खाली कराया जा रहा था तो धनबाद के प्रभारी मंत्री बन्ना गुप्ता सहित कई लोगों ने मामले में हस्तक्षेप किया था. वहीं हाउसिंग बोर्ड का किरायादार दुकानदारों को बनाने का प्रस्ताव दिया था. फिलहाल जनता मार्केट को राहत मिलते दिख रही है. लेकिन बाकी अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का डंडा चल रहा है.

    रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह, धनबाद



    Related News