गांव में अचानक हाथियों का झुंड हुआ दाखिल, जानिए फिर क्या हुआ ग्रामीणों के साथ


जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - आपके आशियाने में अचानक कोई दाखिल हो और उसे तहस-नहस कर दें तो शायद ही आप अपने आपे में रह पाएं. लेकिन अगर वह कोई और नहीं आपसे कई गुना ताकतवर और विशाल जानवार हाथी हो तो आप कुछ भी कर पाने में विवश हो जाएंगे. सोमवार की सुबह चाकुलिया वन क्षेत्र में भी ऐसा ही कुछ हुआ. जिला के चाकुलिया वन क्षेत्र में सुबह अचानक 70 हाथियों का झुंड दाखिल हुआ. इसके बाद से बड़ामारा पंचायत के मकड़ी गांव में हाथियों का तांडव जारी है. जानकारी के अनुसार हाथियों का झुंड पश्चिम बंगाल से चाकुलिया में प्रवेश किया. भारी संख्या में हाथियों को देख ग्रामिणों में दहशत है. वहीं स्थानीयों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी. सूचना पर मौके पर पहुंची क्यूआरपी की टीम हाथियों को भगाने में जुटी हुई है.
नहीं पहुंची वन विभाग की टीम
हाथियों ने गांव के दो घरों को तहस-नहस भी कर दिया है. जानकारी के अनुसार गांव भर में सभी हाथी दो झुंड में चल रहे है. उधर मकड़ी गांव में हाथियों के पहुंचते ही लोग अपने गांव छोड़कर दूसरे गांव में शरण लेने पर मजबूर हो गए हैं. हालांकि इसकी सूचना वन विभाग को दे दी गई है. वहीं वन विभाग कि कोई भी अधिकारी गांव नहीं पहुंचे हैं. फिलहाल क्यूआरपी की टीम हाथियों को भगाने में जुटी हुई है.
रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर
4+