शर्मनाक : संपत्ति के लिए भाई ने कर दी सगे भाई की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    शर्मनाक : संपत्ति के लिए भाई ने कर दी सगे भाई की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    सिमडेगा(SIMDEGA): भाई पर किसी तरह की कोई बात होती है तो दूसरा भाई  किसी भी परिस्थितियों का सामना करने को तैयार रहता है.लेकिन सिमडेगा के  पाकरटांड़ थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद में सगे भाई ने अपने भाई की हत्या कर दी.


    मामला पाकरटांड़ थाना क्षेत्र  किनबिरा भुंभु गांव का है.यहाँ जोसेफ सोरेंग नामक व्यक्ति ने अपने भाई जोरोम सोरेंग की हत्या बलुआ से मार कर कर दी.
     जोरोम सोरेंग और जोसेफ का जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था.शनिवार को इसी विवाद में दोनों में बकझक हुई.बात इतना बढ़ गयी कि  जेरोम ने आवेश में आकर अपने भाई की हत्या कर फरार हो गया.

    वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पाकरटांड़ थान पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.पुलिस ने हत्या के आरोपी भाई को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुका है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news