SIMDEGA): आबादी के बीच से गुजरते बिजली के तारों ने ले ली एक युवक की जा'न

    SIMDEGA): आबादी के बीच से गुजरते बिजली के तारों ने ले ली एक युवक की जा'न

    सिमडेगा(SIMDEGA): सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र के सलडेगा डीपाटोली में प्रशांत नामक एक युवक की करेंट से मौत हो गई.  बताया जाता है कि युवक रविवार को एक घर में टेंट लगा रहा था.  इसी दौरान उधर से गुजर रहा 11 हजार वॉट का झूलता तार उसके रॉड से छू गया. होना क्या था, युवक तुरंत ही करेंट की चपेट में आ गया. झटके के साथ वो नीचे गिर गया.

     

    ये भी पढ़ें: 

    बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग को मिल रहा मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ: रघुवर दास

    घटना पर मौजूद लोग युवक को लेकर आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस को इस घटना की सूचना दी गयी. सदर अस्पताल पंहुचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

    रिपोर्ट:  अमित रंजन, सिमडेगा  



    Related News