साढ़े चार लाख की 60 पेटी नकली अंग्रेजी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

    साढ़े चार लाख की 60 पेटी नकली अंग्रेजी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

    सरायकेला ( SARAIKELA) -  सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी के चायपुर में उत्पाद विभाग एवं चांडिल पुलिस ने गुरुवार की देर रात संयुक्त छापेमारी कर एक घर में नकली अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए संचालक शिव रतन सिंह सरदार को गिरफ्तार कर लिया।
     गुप्त सूचना पर उत्पाद अधीक्षक अजय कुमार, अवर निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा एवं चांडिल थाना प्रभारी अजीत कुमार ने देर शाम छापेमारी एक घर में छापेमारी की, जहां से 60 पेटी में 360 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गयी। इसके अलावा 20 लीटर अलग से निर्माण की गयी अंग्रेजी शराब जब्त की गयी। जब्त शराब की कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये आंकी जा रही है।
    उत्पाद अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि घर से अंग्रेजी शराब के साथ-साथ भारी मात्रा में स्प्रिट, रैपर, खाली शराब की बोतलें, ढक्कन, कार्टन को भी जब्त किया गया है।
    गिरफ्तार शिव रतन सिंह से पूछताछ की जा रही है। अंग्रेजी शराब जमशेदपुर, चांडिल एवं अन्य जगहों पर सप्लाई की जाती थी। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा।


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news