पानी से भरे गड्ढे से 50 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

    पानी से भरे गड्ढे से 50 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

    बोकारो ( BOKARO) -  बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र के रूकाम रोड गिनी बेड के समीप एक खेत पर पानी से भरे हुए गड्ढे से पुलिस ने 50 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया है. शव नग्न अवस्था में थी. शव के मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. बताया जाता है कि स्थानीय ग्रामीण जब सुबह शौच के लिए गये. तो खेत मे पानी से भरे हुए गड्ढे में शव को तैरते हुए देखा, इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही पेटरवार थाना प्रभारी पूनम कुजूर सदल बल घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना करने के बाद शव को बाहर निकलवाया.  ग्रामीणों के द्वारा शव की शिनाख्त करने पर मृतक की पहचान पेटरबार थाना क्षेत्र निवासी राजमिस्त्री राधे घासी के रूप में हुई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

     

    रिपोर्ट - संजय कुमार गोमिया , बोकारो, 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news