50 से अधिक अवैध क्रशर और खनन साइट ध्वस्त,  6 टीम और 250 पुलिस जवान हुए शामिल

    50 से अधिक अवैध क्रशर और खनन साइट ध्वस्त,  6 टीम और 250 पुलिस जवान हुए शामिल

    हजारीबाग(HAZARIBAGH): इचाक प्रखंड के डुमरौन जिले में सुबह पुलिस ने छापेमारी कर अवैध खनन और क्रशरों को ध्वस्त की है, और उपायुक्त नैंसी सहाय और पुलिस कप्तान मनोज रतन चौथे की अगुवाई में कड़ी कार्रवाई की गयी. बता दें कि छापेमारी में 6 टीम और कुल 250 पुलिस के जवान शामिल किए गए.


    सीएम के आदेश पर कार्रवाई हुए जारी 
    अवैध क्रशर के खिलाफ ऑपरेशन चलाने के दौरान SSP ऋषभ गर्ग ने सूचना दिया है, कि वर्तमान समय में 50 से अधिक क्रशर ध्वस्त किए जा चुके है. फिलहाल सीएम हेमंत सोरेन के आदेश के बाद पूरे जिले भर में अवैध रूप से चल रहे क्रशर बालू कोयले के व्यवसाय के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है . बता दें कि इसी कड़ी में हजारीबाग में भी ऑपरेशन चलाया गया है. जहां सर्च ऑपरेशन अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है.


    रिपोर्ट- राकेश कुमार, हजारीबाग


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news