BREAKING: डायन बिसाही के आरोप में पहले महिला को लाठी-डंडों से पीटा, फिर खिला दिया जहर - आगे क्या हुआ, पढ़िये   

    BREAKING: डायन बिसाही के आरोप में पहले महिला को लाठी-डंडों से पीटा, फिर खिला दिया जहर - आगे क्या हुआ, पढ़िये   

    लोहरदगा(LOHARDAGA): राज्य में मॉब लिंचिन्ग को लेकर कानून बन चुका है, बावजूद इसके ऐसी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. ऐसा ही एक मामला लोहरदगा जिले के सेरेंगदाग थाना में देखने को मिला है. थाने के गणेशपुर गांव में भीड़ ने एक महिला को मौत की सजा सिर्फ इसलिए सुनाई, क्योंकि उस महिला पर भीड़ को डायन होने का शक था. डायन बिसाही के आरोप में महिला की बेहरमी से लाठी-डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया.

     

    ये भी पढ़ें: 

    हेमंत सोरेन से जुड़े खनन पट्टा और शेल कंपनी के मामले की सुनवाई अब 17 जून को होगी

    अधमरा होने के बाद खिलाया जहर

    बताया जा रहा है कि अधमरा करने के बाद उस महिला को जहर भी खिलाया गया. इसके बाद महिला के शव को बोरी में बंद कर सेन्हा थाना के धरधरिया जलप्रपात में फेंक दिया गया. सूचना मिलते ही मुख्यालय डीएसपी परमेश्वर प्रसाद दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को जलप्रपात से निकाल कर अपने कब्जे में ले लिया है.

    रिपोर्ट: गौतम लेनिन(लोहरदगा)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news