घरेलु विवाद को सुलझाने बहन के सुसराल पहुंचे भाई को धोना पड़ा जान से हाथ...फिर क्या हुआ पढ़िये

    घरेलु विवाद को सुलझाने बहन के सुसराल पहुंचे भाई को धोना पड़ा जान से हाथ...फिर क्या हुआ पढ़िये

    गिरिडीह(GIRIDIH): बहन का घर उजड़ता देखना किस भाई को पसंद आता है. एक भाई की हमेशा ही कोशिश होती है कि उसकी बहन का जीवन खुशहाल बीते. ऐसा ही एक मामला गिरिडीह जिले के जमुआ थाना का है, जहां बहन का घर उजड़ता देख भाई उसके ससुराल सब ठीक करने की उम्मीद में पहुंचा था. मगर, उसे क्या पता था कि उसकी ये कोशिश बहन के ससुराल वालों को नागवार गुजरेगी.

    ये भी पढ़ें: 

    भाजपा नेता राकेश सिन्हा ने दुहराई धर्मांतरण कानून बनाने की मांग, नीतीश कह चुके कोई जरूरत नहीं

    ये है मामला

    बिहार के जमुई के रहने वाले लालू पासवान की बहन की शादी जमुआ थाना इलाके के बशमता गांव में हुई थी. बताया जाता है कि बहन को सुसराल में ठीक से नहीं रखा जाता था. अक्सर झगड़े की शिकायत मिलती थी. लालू चाहते थे कि बहन सुखी रहे. वो इसी आस में बशमता गांव गुरुवार को पहुंचा था. रात में सुसराल वालों के साथ बैठक हो रही थी. बातचीत बत्तंगड़ तक पहुंची. इसके बाद  लालू के साथ मारपीट की गई. बहन के देवर विकास पर आरोप है कि उसने धारदार हथियार से लालू पर वार कर दिया. लालू को गंभीर हालत में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां लेकिन डॉक्टरों ने रांची रेफर दिया रांची लाए जाने के क्रम में रास्ते में लालू की सांस उखड़ उखड़ गई

    आरोप में गिरफ्तार

    शुक्रवार को हत्या के आरोप में किशुन हाजरा, अनार देवी और उसकी बहन का देवर विकास पासवान को गिरफ्तार किया गया है जानकारी के अनुसार मृतक का बहनोई संतोष हाजरा भी घटना के वक्त घर पर नहीं था. 

     

    रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news