मौसम : हिट वेव से दिनभर जूझते रहे रांची और पलामू के लोग

    मौसम : हिट वेव से दिनभर जूझते रहे रांची और पलामू के लोग

    रांची(RANCHI): झारखंड के लोगों को अधिकांश स्थानों पर लू या हिट वेव ने सताया. गुरुवार को राजधानी रांची के लोग बेतहाशा गर्मी से पीड़ित रहे. दोपहर में सड़कें की खाली दिखीं. लोग घर में अपने को सीमित रखना बेहतर समझा. गुरुवार को रांची का तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

    मौसम विभाग के अनुसार जमशेदपुर का तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस रहा.यानी रांची का तापमान जमशेदपुर से अधिक रहा.लोगों को गर्मी परेशान करती रही.सबसे विकट स्थिति पलामू की रही.यहां का तापमान 45.1 डिग्री रहा.राजधानी रांची में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा.बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news