मॉब लिंचिंग : नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी 2 युवकों को ग्रामीणों ने जला'या जिंदा , एक की मौ"त  

    मॉब लिंचिंग : नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी 2 युवकों को ग्रामीणों ने जला'या जिंदा , एक की मौ"त  

    गुमला(GUMLA): गुमला नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी दो युवकों ने जिंदा जला दिया, जिसमें एक की मौत अस्पताल में हो गई दूसरे की स्थिति गंभीर है. मामला बीती रात सदर थाना क्षेत्र के बसुआ गांव का है. 

    बस स्टैंड से नाबालिग का अपहरण

    स्थानीय लोगो ने बताया कि नाबालिग अपने माता-पिता के साथ लोहरदगा गयी थी. जहां वापस लौटने के क्रम में बस स्टैंड में खड़ी थी. तभी आरोपी दोनों युवक आये और नाबालिक लड़की को अपने साथ घर ले जाने की बात बोलकर बाइक पर बैठाकर ले गए. लेकिन जब माता पिता घर पहुंचे गए. तो शाम सात बजे तक नाबालिग लड़की घर नही पहुँची थी. उसके बाद परिजन ग्रामीणों के साथ मासूम को ढूंढने निकले.  लड़की पास के गांव में गंभीर अवस्था मे मिली. उसने दुष्कर्म की बात बताई.  जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीण दोनों युवक को ढूढने निकले. 

    पहले की युवकों की जमकर पिटाई

    दोनों युवकों को ग्रामीणों ने ढूंढकर पकड़ा उसके बाद जमकर पिटाई की.  फिर भीड़ ने दोनों को जलाने की कोशिश की.  बाइक भी फूंक डाला. सूचना मिलने पर पुलिस ने जली हुई हालत में दोनों युवकों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहाँ एक ने दम तोड़ दिया.
    जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है, जिसे रांची रिम्स भेजा गया है. मरने वाले युवक की पहचान सुनील उरांव जबकि घायल की पहचान आशीष उरांव के रूप में हुई है. फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है, और पुलिस कैम्प कर रही है.
      

    रिपोर्ट- सुशील कुमार सिंह, गुमला


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news