भाजपा कार्यकर्ताओं को फरार कराने के मामले में रघुवर दास को कोर्ट ने दी क्लीन चिट, सभी आरोपी हुए बरी   

    भाजपा कार्यकर्ताओं को फरार कराने के मामले में रघुवर दास को कोर्ट ने दी क्लीन चिट, सभी आरोपी हुए बरी   

    चाईबासा(CHAIBASA): कदमा थाना हाजत से अपने समर्थक भाजपा कार्यकर्ताओं को फरार कराने के मामले में आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और अन्य भाजपा नेताओं को चाईबासा स्थित एमपी-एमएलए विशेष अदालत ने गुरुवार को बरी कर दिया. अदालत में इस मामले में चली गवाही के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. आज विशेष अदालत ने अपने फैसले में साक्ष्य के अभाव में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ-साथ आरोपी बनाए गए सभी नेताओं को बाइज्जत बरी करने का फैसला सुनाया. इस मामले में रघुवर दास के साथ राजकुमार सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, विनोद सिंह, देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, राजहंस तिवारी, मुकुल मिश्रा, विकास सिंह, नंदजी प्रसाद, राजीव नंदन सिंह, अजीत सिंह, ललन द्विवेदी, देवानंद झा, सुबोध श्रीवास्तव, बटेश्वर पांडेय, सुधांशु ओझा, उमेश सिंह, भुवनेश्वर सिंह, राजकुमार राय और राजेश सिंह को आरोपी बनाया गया था.

    ये भी पढ़ें: 

    जमीन नापी के दौरान आपस में ही भिड़ गए दो लोग, पुलिस ने कराया शांत

    यह है मामला

    यह मामला 24 अप्रैल 2007 का है. कदमा थाना पुलिस ने मंदिर की चहारदीवारी विवाद प्रकरण में भाजपा कदमा मंडल के तत्कालीन अध्यक्ष सुधांशु ओझा, उमेश सिंह, भुवनेश्वर सिंह, राजेश सिंह राजकुमार राय को हाजत में बंद कर दिया था. उसी दिन शाम 6.15 बजे रघुवर दास अपने कार्यकर्ताओं के साथ कदमा थाना से पांचों आरोपियों को ले गये. इस घटना को लेकर उनके खिलाफ कदमा थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

    रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा  रंजीत ओझा, जमशेदपुर  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news