पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी 

    पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

    सरायकेला(JAMSHEDPUR):  सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना अंतर्गत ओड़िया गांव के समीप स्थानीय निवासी ईश्वर चंद्र महतो का शव पेड़ से लटका मिला है, बता दें कि शव मिलने की सूचना पर गांव में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस सूचना पाकर नीमडीह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे, और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 


    सरायकेला प्रखंड कार्यालय में कार्यरत
    बता दें कि मृत ईश्वर सरायकेला प्रखंड कार्यालय में कार्यरत थे. सरायकेला में रहकर ड्यूटी किया करते थे. फिलहाल इस घटना के संबंध में मृतक के पुत्र ने बताया कि उनके पिता की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, और ना ही उन्होंने परिवार में कभी कोई जिक्र किया था. पंचायत चुनाव से पहले अपने कार्य को लेकर थोड़े विचलित रहते थे. लेकिन 6 जून को उनके पिता अपने गांव की खेती के काम से निकले थे. जहां आज उनका शव पेड़ से लटका मिला है. बता दें कि पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों बिंदुओं पर जांच में जुटी हैं.


    रिपोर्ट- रंजीत ओझा, जमशेदपुर



    Related News