मंडलकारा में विचारधीन कैदी की हार्ट अटैक से मौत, मेडिकल बोर्ड का गठन


सरायकेला(JAMSHEDPUR): सरायकेला-खरसावां जिले के मंडल कारा में विचाराधीन कैदी 65 वर्षीय टोकलो लोहार की हार्ट अटैक से मौत हो गई. बता दें कि वह हत्या के आरोप में पिछले पांच साल से विचाराधीन कैदी था. लकिन मामले की पुष्टि करते हुए जेल अधीक्षक हिमानी प्रिया ने बताया है कि टोकलो मंडल कारा में हत्या के आरोप में विचाराधीन था. और बुधवार सुबह उसे हार्ट अटैक आया. फिलहाल जेल प्रशासन द्वारा उसे तत्काल सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां मौके पर जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया है. बता दें कि अधीक्षक ने बताया कि इस घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है. जहां शव के पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया जाएगा.
रिपोर्ट- रंजीत ओझा, जमशेदपुर
4+