आर्मी जवान बन कर साइबर अपराधियों ने उड़ाए खाते से पैसा

    आर्मी जवान बन कर साइबर अपराधियों ने उड़ाए खाते से पैसा

    चाईबासा(CHAIBASA): साइबर अपराधी हर दिन नए-नए तरकीब से भोले-भाले लोगों के खाते से पैसे उड़ा रहे हैं. कभी कस्टमर केयर तो कभी आर्मी ऑफिसर बनकर खाते से जुड़ी जानकारी मांग कर मिनटों में बैंक खाते को नील कर दे रहे हैं.   

    साइबर अपराधी ने भारतीय थल सेना के जवान सिराभुरी रमेश के नाम पर न सिर्फ जगन्नाथपुर के व्यवसायी को ठगी का शिकार बनाया. बुधवार को जगन्नाथपुर के एक पानी टैंक कारोबारी मोहम्मद फरहान शाकिर के साथ घटी.  फरहान को साइबर अपराधी ने थल सेना के नाम पर किरीबुरु स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्लास्टिक का पानी टैंक सप्लाई करने के नाम पर 10,200 रूपये का चूना लगा दिया.

     क्या है मामला- ठगी के सिकार फरहान ने बताया कि 7 जून को उनके पास एक फोन आया था.  फोन करने वाला ने बताया कि वह आर्मी का जवान है और किरीबुरु से बात कर रहे हैं.

    साइबर अपराधियों ने दुकानदार को किरीबुरु स्थित सीआरपीएफ कैंप के लिये चार पानी टैंक जिसमें दो 2000-2000 तथा दो 500-500 लीटर क्षमता की पानी टंकी भेजने के लिए कहा और इससे बिल भुगतान करने के नाम पर दुकानदार को ठगी का शिकार बना लिया. इस घटना के बारे में CRPF  अधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि किसी तरह का भी ऑर्डर उन्होंने नहीं किया.   

    रिपोर्ट: संदीप गुप्ता  ,गुवा ,चाईबासा   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news