CHAIBASA: तलाक, तलाक, तलाक और पति पहुंचा जेल  

    CHAIBASA: तलाक, तलाक, तलाक और पति पहुंचा जेल  

    चाईबासा(CHAIBASA): तीन तलाक मामले में कानून बनने के बाद पहली बार मझगांव थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया. मझगांव थाना में 33 वर्षीय सलमा खातून ने 4 फरवरी 2022 को चांडिल थाना अंतर्गत राजनगर कपाली के रहने वाले शेख निजामुद्दीन उर्फ निजाम के पर दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा और तीन तलाक का मामला दर्ज कराया था. इसके बाद पुलिस ने पोस्ट ऑफिस चौक चाईबासा से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

    दहेज के लिए करता था प्रताड़ित

    इस संबंध में जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर प्रशांत गौरव ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मझगांव थाना में टीम का गठन किया गया था. इसके बाद उन्हें मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर चाईबासा से गिरफ्तार किया गया. टीम में एसआई समीरुल जमा, मोहम्मद सरफराज समेत अन्य जवान शामिल थे. महिला सलमा खातून ने बताया कि पति शेख निजामुद्दीन उर्फ निजाम शादी के बाद छोटी-मोटी बात पर भी लगातार लड़ाई झगड़ा करता था. साथ ही परिवार से दहेज लाकर देने के लिए दबाव बनाता था. इसके बाद 2022 में उसने तलाक दे दिया.

    ये भी पढ़ें: 

    कपाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी, 3 अपराधी हुए गिरफ्तार

    पीड़ित ने बताया कि मेरे पति ने तीन तलाक कह कर हम से पूरी तरह रिश्ता तोड़ लिया. लेकिन सरकार ने तीन तलाक मामले में सख्त कानून बनाया है. जिसमें पीड़िता को त्वरित न्याय और इंसाफ मिलने का प्रावधान है. ऐसे ही कोई सिर्फ तीन तलाक कह कर रिश्ता नहीं तोड़ सकता. उन्हें उनकी सजा जरूर मिलनी चाहिए. इसलिए ही मझगांव थाना में मामला दर्ज कराया हैं. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मुझे अब न्यायालय इंसाफ दे.

    रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news