कपाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी, 3 अपराधी हुए गिरफ्तार 

    कपाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी, 3 अपराधी हुए गिरफ्तार 

    सरायकेला(JAMSHEDPUR): सरायकेला-खरसावां जिला के कपाली ओपी क्षेत्र में पुलिस ने बीते दिन 16 मई को डांगोडीह छोटा पुलिया के समीप पुलिस ने अपराधियों के पास लूटे हुए, सैमसंग कंपनी का टैब, मोबाइल के अलावा सूचना आदान- प्रदान करने में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया हैं. बता दें कि इसकी जानकारी देते हुए चांडिल एसडीपीओ संजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी सतीश कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया था. जिसने बेहद ही प्रोफेशनल तरीके से मामले का उद्भेदन करते हुए 3 अपराधी को गिरफ्तार किया है. बता दें कि लूट की घटना का खुलासा करते हुए कुख्यात अपराधकर्मी फिरोज अंसारी उर्फ जल्ला फिरोज सहित तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

    ये भी पढ़ें: 

    जेवर कारोबारी की हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, शव के साथ प्रदर्शन

    शातिर अपराधी कर्मी

    फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में आए बाकी तीन अन्य अपराधियों का नाम शादाब अलम, शारिक शाह और नसीम अंसारी उर्फ राज बताया जा रहा है. उन्होंने बताया कि 3 की गिरफ्तारी से क्षेत्र में होने वाले अपराध पर नकेल कसने में सहूलियत मिलेगी. उन्होंने बताया कि फिरोज अंसारी उर्फ जल्ला फिरोज एक शातिर अपराधी कर्मी है, और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. वह पूर्व में भी जेल जा चुका है.

    रिपोर्ट- रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news