मवेशी चोरों की गांववालों ने कर दी जमकर धुनाई, वाहन को फूंक डाला


गिरिडीह(GIRIDIH): जिले के डुमरी प्रखंड में मवेशी चोरों से लोग लगातार परेशान हैं. इसी बीच ग्रामीणों ने बीती रात एक 407 वेन के साथ चोरी की 2 मवेशियों को ले जाते दो चोरों को पकड़ लिया. पकड़ते ही ग्रामीणों ने चोरों की जमकर धुनाई कर दी और वाहन में आग लगा दिया. बाद में पुलिस मौके पर पहुंची. डुमरी पुलिस ने दोनों मवेशी चोरों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें:
जेवर कारोबारी की हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, शव के साथ प्रदर्शन
हरियाणा के रहने वाले हैं दोनों मवेशी चोर
दरअसल, डुमरी प्रखंड क्षेत्र के नुरंगों के जीतपुर में मंगलवार देर रात मवेशियों के साथ दो मवेशियों को एक 407 वैन के साथ पकड़ कर जमकर धुनाई करते हुए बंधक बना लिया. दोनों बंधक बनाए गए मवेशी चोरों का नाम खान मोहम्मद, ग्राम वोहता जिला नूहु राज्य हरियाणा और मो0 सलीम, ग्राम सिरौली जिला नुहु राज्य हरियाणा है. बता दें कि डुमरी के उत्तराखंड क्षेत्र के कई गांवों में बीते दो महीने से मवेशियों की चोरी की घटना हो रही थी जिसके कारण लोग संगठित होकर मवेशी चोरी की घटना पर कड़ी नजर रखने लगे हैं.
रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह
4+