BIG BREAKING : ट्रिपल मर्डर से सरायकेला में सनसनी, गैंगवार की आशंका

    BIG BREAKING : ट्रिपल मर्डर से सरायकेला में सनसनी, गैंगवार की आशंका

    सरायकेला ( SARAIKELA ) - आथा-ना क्षेत्र के सतबहनी दुर्गा पूजा मैदान में मंगलवार देर रात तीन लोगों की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई. दो की मौके पर जबकि तीसरे की अस्‍पताल में मौत हो गई. मरने वालों में आशीष गोराई, राजू गोराई एवं सुबीर चटर्जी हैं. बताया जा रहा है कि शेरू और छोटू यादव नमक अपराधियों ने गोली चलाई है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस इसे गैंगवार से जोड़कर देख रही है. एसपी आनंद प्रकाश ने मामले पर खुद मोर्चा संभाल रखा है. इस संबंध में उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

    ट्रिपल मर्डर में छोटू यादव का नाम इस ट्रिपल मर्डर में छोटू यादव का नाम सामने आ रहा है. बताया जा रहा है कि छोटू ने अपने साथी शेरू के साथ मिलकर सुबीर चटर्जी, आशीष गोराई और राजू गोराई की गोली मारकर हत्या की. घटना स्थल पर मृतकों के अलावा अन्य लोग भी मौजूद थे. सूचना पाकर एसडीपीओ हरजिंदर सिंह भी टीएमएच पहुंचे. घटना स्थल पर मृतक राजू गोराई का भाई किशन गोराई भी मौजूद था.

    मृतक राजू के भाई किशन ने बताया किस तरह हुई हत्‍या
    किशन ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वो लोग सतबहनी मैदान में पार्टी कर रहे थे. तभी नई बोलेरो में छोटू यादव, शेरू और अन्य तीन-चार लोग पहुंचे. सभी के पास बंदूक थी. आशीष को गन प्वाइंट पर लिया. इसी बीच राजू और सुबीर उसे बचाने पहुंचे. छोटू ने पहले आशीष को गोली मारी और फिर राजू और सुबीर को. इस बीच उसके साथ आए अन्य लोगों ने भी फायरिंग शुरू कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए. किशन ने बताया कि छोटू और आशीष के बीच दो दिनों पूर्व विवाद हुआ था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

    आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद
    बता दें कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. जहां हर 15 दिनों में अपराधी किसी न किसी घटना को अंजाम देकर पुलिस के समक्ष बड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं. अब ताजा मामला सतबहनी का है. जहां आधी रात बेखौफ अपराधियों ने तीन युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया है. पुलिस मामले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और तीनों को अपने साथ टीएमएच ले गई है. बताया जा रहा है कि दो की मौत रास्‍ते में हो गई थी जबकि तीसरे ने टीएमएच में दम तोड़ दिया.
    रिपोर्ट - रंजीत ओझा, जमशेदपुर



    Related News