वन क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ छापा, चार व्यक्तियों पर हुई कार्रवाई

    वन क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ छापा, चार व्यक्तियों पर हुई कार्रवाई

    सिमडेगा(SIMDEGA): मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सिमडेगा जिला प्रशासन भी अवैध खनन के खिलाफ एक्शन मोड में आ चुका है. डीसी आर रोनिटा के निर्देश पर आज कोलेबिरा वन क्षेत्र में सीओ, थाना प्रभारी और वन विभाग के अधिकारियों ने कई जगहों पर छापा मारा. छापे में वन क्षत्रे में कई जगहों पर अवैध उत्खनन पाया गया.

    वन क्षेत्र में पत्थर का हो रहा था अवैध खनन

    छापेमारी के दौरान उक्त प्लाट पर अवैध खनन पाया गया. इसे लेकर ग्रामीणों द्वारा पूछताछ करने पर पता चला कि अवैध खनन कोलेबिरा निवासी भोला साहू करवा रहे हैं. इसके अलावा कुंदूरडेगा पोढाटोली निवासी दिलीप लोहरा कंछु लोहार और सुकरा लोहरा मजदूरी में पत्थर तोड़ रहे हैं. खनन किए गए पत्थरों को जब्त कर वन कार्यालय परिसर लाया गया. वहीं भोला कुमार, दिलीप लोहरा,कंछु लोहरा और सुकरा लोहरा में भारतीय वन अधिनियम 1927 (बिहार संशोधन अधिनियम 1989) की धारा 33, (1) (b) के तहत वनवाद दायर किया गया. अंचलाधिकारी कोलेबिरा ने कहा कि जंगली क्षेत्रों में अवैध खनन के विरूद्ध अभियान तेज किया गया है. उन्होंने आम अवाम से भी जंगलों को बचाने के लिए अवैध खननकर्ताओं के विरूद्ध सूचना देने की अपील की है. अभियान में सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

    प्रशासन पुलिस और वन अधिकारी थे मौजूद

    प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी की कोलेबिरा वन क्षेत्र के कुंदुरडेगा 1276 प्लॉट नंबर में अवैध उत्खनन किया जा रहा है. छापेमारी के दौरान अंचल अधिकारी कोलेबिरा हरीश कुमार, थाना प्रभारी रामेश्वर भगत, कोलेबिरा व वन विभाग के वनउपरिसर पदाधिकारी अनुज मिंज मौजूद थे.

    रिपोर्ट: अमित रंजन, सिमडेगा

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news