BIG BREAKING : राजधानी में अपराधी बेलगाम, दिनदहाड़े आभूषण दुकान में लूट , एक घंटे बाद पहुंची पुलिस

    BIG BREAKING : राजधानी में अपराधी बेलगाम, दिनदहाड़े आभूषण दुकान में लूट , एक घंटे बाद पहुंची पुलिस

    रांची(RANCHI): राजधानी में अपराधी बेलगाम हो गए है. डेली मार्केट के ओल्ड कमिश्नर रोड में पांच की संख्या में अपराधी ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में दाखिल हुए और लूट की घटना को अंजाम दिया है.वहीं लूट का विरोध करने पर व्यव्सायी घनश्याम और उनके एक कारीगर को गोली मार कर घायल कर दिया है. बता दें कि भागने के क्रम में अपराधी मौके पर ही पिस्टल छोड़ फरार हो गए.

    हालत गंभीर

    गोली लगने से घनश्याम की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि सभी लूटेरे पैदल ही आये थे. इस घटना के बाद कारोबारियों में प्रशासन के प्रति आक्रोश है. घटना की सूचना मिलने पर डेली मार्केट थाना पुलिस सहित कई पुलिस पदाधिकारी  घटना स्थल पर पहुंच गए है.

    एक घंटे बाद पहुंची पुलिस

    चश्मदीद ने बताया कि घटना की सूचना दिए जाने के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होंने बताया कि अपराधियों ने एक के सर में गोली मारी है. वहीं दूसरे को गोली मारने के बाद उसके सर पर बंदूक के बट से वार किया है.

    रिपोर्ट: समीर हुसैन, रांची



    Related News