करोड़ों रुपए का राजस्व देने वाले बड़ाजामदा रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं हैं नदारद

    करोड़ों रुपए का राजस्व देने वाले बड़ाजामदा रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं हैं नदारद

    चाईबासा (CHAIBASA) - बड़ाजामदा रेलवे स्टेशन रेलवे को प्रतिमाह लौह अयस्क की ढुलाई और यात्री भाड़ा के रूप में करोड़ों रुपये का राजस्व देता है.  लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं. स्टेशन में महिला और विकलांग यात्रियों तक के लिए शौचालय की सुविधा नहीं है. इससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

    शौचालय में ताला 

    बड़ाजामदा रेलवे स्टेशन प्रबंधन स्टेशन परिसर के शौचालय में निरंतर ताला लगाकर रखा जाता है. जिससे यात्री इधर-उधर शौच करने को मजबूर हैं. महिला यात्रियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. रेल मंत्रालय एक तरफ अपने तमाम स्टेशनों को स्वच्छ बनाने के कार्य में लगा है. 

    गंदगी का अंबार

    स्टेशन का प्रवेश मार्ग पर चारो तरफ गंदगी का अंबार लगा रहता है. यहां पर साफ-सफाई का कार्य तक नहीं होता. गंदगी के बीच बैठ कर लोग दुकान लगाने को मजबूर हैं. दो और तीन नम्बर प्लेटफार्म पर यात्री शेड नहीं के बराबर है. यात्री शेड का अभाव है. पेयजल की कोई सुविधा नहीं है। 

     

    रिपोर्ट: संदीप गुप्ता, चाईबासा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news