ई-रिक्शा चालक से मिले बंद लिफाफे को खोलते ही क्यों कांप उठा कारोबारी, जानने के लिए पढ़िये

    ई-रिक्शा चालक से मिले बंद लिफाफे को खोलते ही क्यों कांप उठा कारोबारी, जानने के लिए पढ़िये

    रांची(RANCHI): नामकुम के केतारी बगान में गणेश कुमार की टाइल्स की दुकान है. उनको एक ई-रिक्शा चालक ने एक बंद लिफाफा लाकर दिया, बताया कि किसी युवक ने भिजवाया है. जब गणेश ने लिफाफा खोला, तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई. लाल स्याही से लिखे पत्र में उससे रंगदारी मांगी गई है. रंगदारी नहीं देने पर फौजी कार्रवाई की धमकी भी दी गयी है. पत्र में PLFI एरिया कमांडर श्याम टाइगर का नाम दर्ज है. गणेश ने नामकुम थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज करा दिया है.

    PLFI संगठन के नाम पर रंगदारी

    PLFI संगठन के नाम पर कारोबारियों से रंगदारी मांगने की यह पहली घटना नहीं है आय दिन किसी न किसी कारोबारी से नक्सली या अपराधिक गिरोह के गुर्गे रंगदारी की मांग कर रहे हैं. रांची के कारोबारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है. कुछ दिन पहले भी नामकुम थाना क्षेत्र में व्यवसायी से अपराधियों ने 20 लाख की रंगदारी के साथ दो AK47 की भी मांग की थी. लेकिन इस मामले में पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया था. टाइल्स कारोबारी गणेश के मामले में भी पुलिस छानबीन में जुट गई है.


    इसे भी पढ़ें:

    बाथरूम में संदेहास्पद स्थिति में मिला पूर्व IAS की डॉक्टर पत्नी का शव


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news