प्रदीप कुमार श्रीवास्तव बने हाईकोर्ट के एडिशनल जज, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ


रांची(RANCHI)-झारखंड हाईकोर्ट के नए एडिशनल जज के रूप में प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने शपथ ली है. झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ. रवि रंजन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस दौरान हाईकोर्ट के अन्य न्यायाधीश, पदाधिकारी, महाधिवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद थे. न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव बोकारो के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर नियुक्त थे.
हाईकोर्ट में न्यायधीशों की संख्या हुई 21
बता दें, सुप्रीम कोर्ट के कोलेजियम की अनुशंसा के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने उन्हें न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति की स्वीकृति प्रदान की है. प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को हाई कोर्ट में न्यायिक सेवा के कोटे से न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.झारखंड हाईकोर्ट में अब जजों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है जबकि स्वीकृत पद 25 हैं.
4+