SARAIKELA: अगर आप भी इस सड़क से गुजरते हैं तो रहें सावधान, अब तक जा चुकी है 30 लोगों की जान


सरायकेला (SARAIKELA) - चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में इस वर्ष विभिन्न सड़क हादसों में अब तक कुल 30 लोगों की जान जा चुकी है. इसके बाद भी सड़क हादसे का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ऐसे में अगर आप भी इस पथ से आना-जाना करते हों तो, आपको भी सावधानी बरतने की ज़रुरत है. इसी मार्ग से सड़क हादसे का नया मामला सामने आया है. सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के चांडिल कांड्रा सड़क मार्ग पर मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ. हादसे में एक कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. धक्के से बाइक सवार 19 वर्षीय गैरेज मिस्त्री शिबू कुम्हार की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद कटिया पथ सड़क मार्ग आधे घंटे तक जाम रहा. वहीं घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अजीत कुमार कटिया पहुंचे और सड़क को खाली करवाया. इसके साथ ही शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया.
यह भी पढ़ें:
लालू के कमरे में लगी आग, सेवादार की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

क्या है मामला
जानकारी के मुताबिक चांडिल थाना क्षेत्र के रसुनिया के रहने वाले शिबू कुम्हार बाइक से कटिया स्थित अपने गैरेज जा रहे थे. चांडिल प्रखंड कार्यालय के पास कार ने उनको टक्कर मारी. इससे वह सड़क के बीचो-बीच गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए. इसी दौरान एक अज्ञात हाईवा ने उन्हें बेहरमी से कुचल दिया. इससे मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद कटिया के पद सड़क मार्ग आधे घंटे जाम रहा. घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी अजीत कुमार कटिया पहुंचे और मामले की छानबीन करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद रसूनिया गांव में मातम पसर गया.
रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर
4+