जून में शादी, मुंडन और करना है अपको गृह प्रवेश, तो इस दिन करें मंगल कार्य, जानिए शुभ मुहूर्त से जुड़े डिटेल्स


झुमरी तिलैया (JHUMRI TELAIYA) – हिन्दू धर्म में कोई भी मंगल कार्य शुभ मुहूर्त में ही किया जाता है. ऐसी मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में किया गया कोई भी काम लाभकारी और फलदाई होता है. इसलिए “गेट रेडी फॉर द वेडिंग सीजन”. ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि इस साल के जून महीने में बैंड-बाजा और बारात की धूम मचने वाली है. शहनाई और ढोल की आवाज पूरे जून माह में सुनाई देगी. इतना ही नहीं यह महीना मुंडन और गृह प्रवेश करने के लिए भी अच्छा माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें :
एक ही मंडप में दो के संग फेरे, चार बच्चों के संग गांव वालों की रही मौजूदगी
12 दिनों का शुभ मुहूर्त
पंडित रामप्रवेश पांडेय की मानें तो जून के महीने में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, खरीदारी, नामकरण के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं. इसमें विवाह के लिए 12 शुभ मुहूर्त हैं. तो गृह प्रवेश के लिए चार दिन शुभ माना जा रहा है. वहीं वाहन, मकान या अन्य प्रापर्टी की खरीदारी के लिए जून में कुल आठ दिन शुभ हैं. बात अगर मुंडन के लिए शुभ मुहूर्त की करें तो 9 दिन शुभ मुहूर्त है.

इन तारीखों को हैं शुभ मुहूर्त
विवाह के 12 शुभ मुहूर्त हैं. इसमें 01, 05 से 11, 13, 17, 23 और 24 जून को शादी के लिए शुभ मुहूर्त है. जबकि गृह प्रवेश के लिए चार शुभ मुहूर्त है. इसमें 01, 10, 16 और 22 जून शामिल है. वहीं मुंडन संस्कार के लिए नौ दिन के मुहूर्त निकले हैं. जो 1, 2, 3, 4, 9, 10, 23, 24, और 30 जून है.
रिपोर्ट: अमित कुमार, झुमरी तिलैया
4+