प्रोडक्शन बढ़ाएं कोयला कंपनियां , ढुलाई की मिलेगी सुविधा- रेलवे GM ने कहा 

    प्रोडक्शन बढ़ाएं कोयला कंपनियां , ढुलाई की मिलेगी सुविधा- रेलवे GM ने कहा 

    धनबाद(DHANBAD) | पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने आज धनबाद में राइट्स, बीसीसीएल, सीसीएल, एनसीएल , डीवीसी , हिन्डालको, एनटीपीसी आदि कोयला कम्पनियों के साथ कोयला परिवहन पर विशेष समीक्षा बैठक की. गति शक्ति पालिसी के तहत कोयला परिवहन को और अधिक बढ़ाने के लिए विभिन्न कम्पनियों को आने वाली  कठिनाइयों को दूर करने के मसले पर समीक्षा हुई.  

    सभी कंपनियों ने भविष्य में अपने उत्पादन को बढ़ाने के लिए रेल प्रशासन के सहयोग की आवश्यकता बताई.  कइयों ने विभिन्न स्थिति के कारण लदान को बढ़ाने में होने वाली कठिनाइयों की बातें की. साथ ही डेडीकेटेड फ़्रेट कोरिडोर के लिए धनबाद मंडल में चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई.इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक धनबाद आशीष बंसल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण/दक्षिण  दिनेश कुमार , प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक सलिल झा, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा एवं मुख्यालय तथा मंडल के उच्चाधिकारी उपस्थित थे. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news