डायरी लिखने के लिए दरोगाजी मांग रहे थे ₹50000 रिश्वत, रंगे हाथ धराए


धनबाद(DHANBAD) - पिता और भाई जेल में थे और डायरी लिखने के लिए दरोगा जी मांग रहे थे ₹50000 रिश्वत. थक हार कर शिकायतकर्ता संजेश कुमार चौहान एसीबी की शरण में गया. उसने एसीबी को मामले की लिखित शिकायत दी. इलके बाद ACB ने शिकायत की जांच-पड़ताल की. जांच-पड़ताल के बाद सोमवार को ACB ने पुख्ता जाल बिछाया और उस जाल में दारोगा निलेश कुमार सिंह फस गए.
दरोगा की मिन्नतें
मामले की जानकारी देते हुए ACB के डीएसपी नितिन खंडेलवाल ने बताया कि लोयाबाद थाना में दो केस हुए थे. एक का नंबर था 21 \22 जबकि दूसरे का नंबर था 22\22. शिकायतकर्ता के भाई और पिता जेल में ही है. वह डायरी के लिए थाने का चक्कर लगा रहा था. दरोगा की मिन्नतें कर रहे थे. लेकिन दरोगा जी है कि लक्ष्मी के बिना उनकी कलम खुलने को तैयार ही नहीं ही. लाचार और विवस वादी एसीबी से शिकायत की और सोमवार को दरोगा निलेश कुमार सिंह गिरफ्तार कर लिए गए.
रिपोर्ट : प्रकाश, धनबाद
4+