लातेहार में जहरीला जंक फुड रिंग्स खाने से 4 बच्चे हुए बीमार, एक की मौत


लातेहार(LATEHAR): लातेहार जिले में इन दिनों में डुप्लीकेट और खराब क्वालिटी का जंक फुड बड़ी मात्रा में ग्रामीण क्षेत्रों में बिक रहा है. चंदवा थाना क्षेत्र के परसाही गांव में जहरीला जंक फुड खाने से 4 बच्चे गंभीर रुप से बीमार हो गए. इन बच्चों ने रविवार शाम गांव के ही एक दुकानदार से रिंग्स खरीदकर खाया था. रिंग्स खाने के बाद बच्चों की स्थिति अचानक बिगड़ने लगी, सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी, परिजन उन्हें लेकर तत्काल चंदवा अस्पताल पहुंचे, और जहां 1 बच्ची की मौत इलाज के दौरान हो गई, फिलहाल बच्चों का बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें:
धनबाद में 15 हज़ार घूस लेते हुए दरोगा गिरफ्तार
मामले की जांच की मांग
दुकानदार अपने फायदे के लिए लोगों के जीवन को दांव पर लगाने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं. बता दें कि इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. लातेहार के समाजसेवी संतोष पासवान ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की जाए, और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए.
कॉपी- सुषमा कुमारी
4+