Breaking: धनबाद में 15 हज़ार घूस लेता हुआ दरोगा गिरफ्तार 

    Breaking: धनबाद में 15 हज़ार घूस लेता हुआ दरोगा गिरफ्तार

    धनबाद(DHANBAD) | धनबाद में आज फिर लगा वर्दी पर दाग.  15000 रुपए घूस लेते दरोगा को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है.  वो फिलहाल लोयाबाद थाना में पदस्थापित है.  नाम  निलेश निलेश कुमार सिंह बताया जाता है.  जानकारी के अनुसार संजेश कुमार चौहान से केस डायरी लिखने के एवज  में घूस  मांग रहा था , जिसकी शिकायत संजेश कुमार चौहान ने एसीबी  से की थी.  तय योजना  के अनुसार आज धनबाद के रणधीर वर्मा चौक के आसपास दरोगा जैसे ही  ₹15000 की किस्त पकड़ा ,घात  लगाए अधिकारियो ने उसे  धर दबोचा. जाँच -पड़ताल की जा रही है. 



    Related News