पिता ने नहीं दिये पैसे तोर बेटा कर बैठा ऐसा जुर्म, जानिए मानवता को शर्मशार करने वाला यह सच

    पिता ने नहीं दिये पैसे तोर बेटा कर बैठा ऐसा जुर्म, जानिए मानवता को शर्मशार करने वाला यह सच

    गोड्डा (GODDA) - “न बीवी न बच्चा, न बाप बड़ा न मैया, द होल थिंग इज दैट कि सबसे बड़ा रुपैया”.   कलयुग में यह गाना सच साबित हो रहा है. अब रिश्तों की जगह पैसों ने ले ली है. लोगों में मानवीय भावों का अभाव हो गया है. ऐसे में लोग पैसों के लिए अपनों के ही दुश्मन बने जा रहे हैं. पैसों के लिए मानवता को शर्मशार करने वाली ऐसी ही घटना गोड्डा के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र से सामने आई है. यहां के एक कलयुगी बेटे नेचंद पैसों के लिए अपने बाप की हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलने पर सुंदरपहाड़ी थाना घटनास्थल पर पहुंची और जबरे पहाड़िया के शव को कब्जे में लिया. वहीं मृतक के पत्नी के बयान पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है.

    यह भी पढ़ें : 

    मोहब्बत करने की कुछ इस तरह मिली सज़ा - एक की गई जान, तीन गिरफ्तार

    पत्नी ने बयान में कही ये बातें

    जबरे पहाड़िया की पत्नी ने अपने बेटे जबरू पहाड़िया पर पति की हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि हाल ही में उनकी बेटी की शादी हुई थी. शादी में नाते-रिश्तेदारों ने शगुन और आशीर्वाद के रूप में पैसे दिये थे. जिसके लिए बाप-बेटे में विवाद हो रहा था. बेटा अपने पिता से उन पैसों का बंटवारा चाहता था. जबकि पिता देने के पक्ष में नहीं थे. इसी बात पर सोमवार को विवाद बढ़ा और जबरे पहाड़िया ने घर मे रखे चाकू से पिता जबरे पहाड़िया पर वार कर दिया. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

    हत्यारोपी बेटा गिरफ्तार

    मंगलवार को गोड्डा सदर प्रभाग के पुलिस निरीक्षक उपेंद्र महतो ने प्रेस वार्ता कर बताया कि आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है.

    रिपोर्ट : अजित सिंह, गोड्डा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news