BIG BREAKING : प्रेमिका के साथ हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, AK 47 राइफल के साथ कई और हथियार बरामद


गढ़वा (GARHWA) - गढ़वा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने पूर्व सबजोनल कमांडर नक्सली भानु सिंह खरवार को उसके प्रेमिका के साथ गिरफ्तार किया है. वहीं पुलिस ने गिरफ्तार नक्सली भानु सिंह खरवार और उसकी प्रेमिका वृंदा कुमारी के पास से एक एके-47 राइफल, एक मैगजीन, 20 राउंड गोली, एक काला रंग का पाउच, एक देसी कट्टा, दो जिंदा राउंड गोली, 7 मोबाइल, पावर बैंक, एक डीसी चार्जर, एक सोलर पैनल, दो बैग, एक डायरी (जिसमें लेवी मांगने वाला का नाम अंकित था) बरामद किया है.
नक्सली को खदेड़ कर पकड़ा
एसपी अंजनी कुमार झा ने रविवार को पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में प्रेस वार्ता में बताया कि रंका, चिनिया, रमकंडा, चैनपुर में लगातार नक्सली भानु सिंह खरवार की गतिविधि बढ़ रही थी. उसके इन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार उसके ठिकानों पर विशेष छापेमारी अभियान चला रही थी. इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को विशेष टीम गठित कर रंका थाना क्षेत्र के जून और करी के जंगल में छापेमारी की गई. इस दौरान भानु सिंह खरवार को जंगल की चारों तरफ से घेर कर आगे बढ़ने लगे पुलिस को देख भानु सिंह खरवार और उसकी प्रेमिका ने भागने की कोशिश की. इसी क्रम में पुलिस उन्हें खदेड़ कर पकड़े में सफल रही.
भाकपा माओवादी का सबजोनल कमांडर रह चुका है भानु
एसपी अंजनी कुमार झा ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि भानु भानु सिंह खरवार पूर्व में भाकपा माओवादी के सबजोनल कमांडर रह चुका है. वहीं 1 अक्टूबर 2016 को आत्मसमर्पण नीति के तहत किया था. आत्मसमर्पण के उपरांत 2020 में पर बाहर आया था. जेल से निकलने के बाद ग्रामीणों के बीच दहशत फैलाने का काम कर रहा था. इसके बाद 2021 में उसे पुनः गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. करीब डेढ़ माह जेल में रहने के बाद निकलने के बाद नक्सली संगठन को सक्रिय कर लड़कों को जोड़कर संगठन का विस्तार कर रहा था. रंका, रमकंडा, चिनिया में चल रहे विकास कार्यों की ठेकेदारों एवं स्थानीय लोगों से लेवी वसूलने का काम करता था. इस दौरान ठेकेदार और जनप्रतिनिधियों को डराने धमकाने का भी काम भी किया करता था. बहरहाल पुलिस के चंगुल में फसने के बाद उनके संगठन में क्या कुछ असर पड़ेगा, ये तो देखने वाली बात होगी.
रिपोर्ट : ज़फर हुसैन, पलामू
4+