LOHARDAGA जिला में बढ़ने लगा है चोरों का आतंक, अगर आप भी हैं यहां के निवासी को हो जाएं सर्तक


लोहरदगा (LOHARDAGA) - लोहरदगा जिले में दिन प्रतिदिन चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है. यहां चोरों का हौसला आसमान छू रहा है. ऐसे में भला पुलिस करे भी तो क्या. अपराधी दिन के उजाले में चोरी करते ही कहां है. चोर रात के अंधेरे की आड़ में हाथ साफ कर फरार हो जाते हैं. ऐसे ही एक मामला सेन्हा थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां चोरों की टोली सब्जी व्यापारी के घर में खड़ी चार पहिया गाड़ी ही उड़ा ले गई. हालांकि पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिन ने भी मामला को संज्ञान में लेते हुए घटना की जांच में जुट गई है. अगर आप भी गाड़ी के मालिक हो और रात में आपने गाड़ी बाहर खड़ी करते हों तो बस आप भी सर्तक हो जाइए.
यह भी पढ़े :
पिस्टल की नोक पर ट्रक चालक से लूट

सीसीटीवी में कैद घटना
सेन्हा थाना क्षेत्र के सेन्हा मेन रोड में रहने वाले सब्जी व्यापारी संदीप साहू के घर के बाहर से चोरों ने बोलेरों पिकअप वैन पर हाथ साफ किया. आधी रात को घर के बाहर से बोलेरो पिकअप वैन को चोरी कर आराम से ले फरार हो गए. चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है. वहीं चोर के निशाने में आए सब्जी व्यापारी संदीप साहू ने बताया कि मंडी में सब्जी पहुंचे के बाद रोज की ही तरह उन्होंने अपने पिक अप को घर के बाहर खड़ी की थी. अगली सुबह जब उन्होंने देखा तो गाड़ी अपने जगह पर नहीं थी. जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि दो लोग आकर गाड़ी को आराम से मेन लोहरदगा टॉउन की ओर ले गए. इसके बाद उन्होंने सेन्हा थाना में चोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई. लेकिन अभी तक चोर पकड़ए नहीं जा सके हैं.
रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा
4+