सरायकेला (JAMSHEDPUR): सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में टाटा- कांड्रा मार्ग पर गम्हरिया लाल बिल्डिंग के समीप सुबह 4: 30 बजे के आस-पास बाईक सवार अपराधियों ने पिस्टल की नोंक पर ट्रक चालक से लूट की घटना को अंजाम दिया है. बता दें कि ट्रक चालक गाजू यादव ने बताया कि जमशेदपुर के जोजोबेड़ा से सीमेंट लेकर सरायकेला जा रहे थे.
लूट की घटना को दिया अंजाम, पुलिस गस्ती दल ने थाने में किया केस दर्ज
ये भी पढ़ें:
होमगार्ड जवानों के पारन परेड में दिखा अनुशासन और देशभक्ति का जज्बा
सुबह 4:30 बजे लूट की घटना अंजाम
बता दें कि सुबह 4:30 बजे के करीब गम्हरिया लाल बिल्डिंग से 10 कदम, पहले बाइक सवार दो अपराधियों ने ओवरटेक कर यह कहते हुए गाड़ी रुकवाया कि पीछे से सीमेंट की बोरी गिर रही है. जैसे ही गाड़ी रोका बाइक सवार युवकों ने पिस्टल सटाकर मारपीट शुरू कर दी. बता दें कि तीन हजार रुपए पॉकेट में रखे थे वह भी ले लिया और मोबिल का बाल्टी अपने साथ लेकर चलते बने. फिलहाल इस घटना की सूचना थोड़ी ही दूर पर बोलेरों में सवार पुलिस गस्ती दल को दी गयी. पुलिस गस्ती दल मौके पर पहुंचकर उसकी जांच की और पहले गाड़ी अनलोड कराया, उसके बाद पुलिस थाने आकर केस दर्ज करने को कहा हैं.
रिर्पोट- रंजीत ओझा, जमशेदपुर
Thenewspost - Jharkhand
4+

