पर्यावरण दिवस पर जानिए झारखंड के गवर्नर और सीएम ने क्या कहा

    पर्यावरण दिवस पर जानिए झारखंड के गवर्नर और सीएम ने क्या कहा

    रांची (RANCHI) - आज पूरा देश विश्व पर्यावरण दिवस मना रहा है. देश का हर राज्य अपने स्तर से इस दिन को यादगार बना रहा है. कहीं लोग पौधे लगा रहे, तो कहीं किसी को पौधा देकर सम्मानित किया जा रहा है. कहीं बच्चों की ड्रॉइंग (drawing) प्रतियोगिता हो रही, तो कहीं पर्यावरण दिवस के विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. इस मौके पर झारखंड के गवर्नर और सीएम ने जिलावासियों को सोशल मिडिया के माध्यम से शुभकामनाएं दी. झारखंड के गवर्नर रमेश बैस ने ट्वीट करते हुए सभी से वृक्षारोपण करने की अपील की. उन्हेंने लिखा “विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं,  सभी पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के प्रति सचेष्ट व जागरूक हों तथा अपने जीवन में अधिक-से-अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लें”.

    यह भी पढ़े :

    सीएम हेमंत सोरेन ने कोल्हान को दी करोड़ों की सौगात 

    मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

    वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ने सभी को पर्यावरण दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने ट्वीट कर प्रकृति को झारखंड का का अभिन्न हिस्सा बताया है. उन्हेंने लिखा “झारखण्डी अस्मिता, झारखण्डी संस्कृति और झारखण्डी धरोहर है प्रकृति और पर्यावरण प्रेम। झारखण्डी समाज की जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा है प्रकृति का सम्मान और पर्यावरण को संरक्षित करते हुए सतत विकास की राह पर चलना”.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news