भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रांची पहुंचे जेपी नड्डा, ठेठ झारखंडी अंदाज में हुआ स्वागत

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रांची पहुंचे जेपी नड्डा, ठेठ झारखंडी अंदाज में हुआ स्वागत

    रांची (RANCHI) रांची एयरपोर्ट से लेकर मोरहाबादी मैदान तक आज सुबह से नजारा ही अलग रहा. ऐसा इसलिए कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जेपी नड्डा रांची पहुंचे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका स्वागत किया. दूसरी ओर ढोल, नगाड़े और मांदर की थाप पर छऊ नृत्य की मंडली भी झारखंडी जोहार करने को तैयार थी. जमकर नृत्य हुए. मौके पर प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी मौजूद थे. नड्डा रांची के मोरहाबादी मैदान में आदिवासी रैली को संबोधित करेंगे. रैली में राज्य के विभिन्न हिस्सों से जनजातीय लोगों की भारी भीड़ जुटी है।

    राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से निकलने के बाद बिरसा चौक पहुंचे. बिरसा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. बीजेपी कार्यालय पहुंचने के बाद जल्द वह मोराबादी मैदान की रैली में शिरकत करेंगे. रैली में 32 जनजातियों का जमावड़ा भी होगा सभी पारंपरिक वेशभूषा में पारंपरिक फूड स्टाल भी लगाया गया है. सभी कार्यकर्ताओं के लिए खाने की भी व्यवस्था पंडाल में महिला और पुरुष के लिए अलग से किया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news