होमगार्ड जवानों के पारन परेड में दिखा अनुशासन और देशभक्ति का जज्बा


दुमका(DUMKA): दुमका के नकटी स्थित क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) में विगत 42 दिनों से प्रशिक्षण कर रहे पाकुड़ जिला के 187 होमगार्ड के जवानों का पारन परेड का आयोजन किया गया. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक संथाल परगना प्रक्षेत्र सुदर्शन प्रसाद मंडल तथा विशिष्ट अतिथि रुप में पुलिस अधीक्षक दुमका अंबर लकड़ा उपस्थित थे.
.jpeg)
होमगार्ड के जवानों के द्वारा काफी कम समय में परेड की तैयारी कर शानदार प्रदर्शन किया गया. सर्वप्रथम खुले जीप में मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक संथाल परगना प्रक्षेत्र द्वारा पंक्तिवध जवानों का निरीक्षण किया गया. इसके बाद जवानों के द्वारा मंच के सामने से मार्च पास्ट परेड किया गया जिसकी सलामी समारोह के मुख्य अतिथि द्वारा ली गई. उन्होंने अपने संबोधन में होमगार्ड के जवानों की हौसला अफजाई की एवं उनके परेड को काफी उत्तम दर्जे का बताया.
4 होमगार्ड के जवानों को उत्तम प्रदर्शन के लिए मिला पुरस्कार
होमगार्ड का गठन, होमगार्ड के कर्तव्य उद्देश्य, विधि व्यवस्था में होमगार्ड की भूमिका आदि के बारे में विस्तार से मुख्य अतिथि द्वारा बताया गया एवं जवानों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई. मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के द्वारा चयनित 4 होमगार्ड के जवानों को उत्तम प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया. जिला समादेष्टा होमगार्ड विनोद कुमार के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई. इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी प्रशिक्षण प्रभारी कंपनी कमांडर प्रकाश रंजन, कंपनी कमांडर कृष्ण मुरारी पांडे, होमगार्ड कैंपस में निवास कर रहे एसआईआरबी के पदाधिकारी, जवान होमगार्ड के पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित थे.
रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका
4+