PALAMU: पर्यावरण दिवस पर जगह-जगह किया गया पौधरोपण, छाई हरियाली


पलामू(PALAMU): विश्व पर्यावरण दिवस पर पलामू में विभिन्न संगठनों द्वारा वृक्षारोपण किया गया. वहीं भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा जिले के सभी शाखा प्रबंधक में विभिन्न विद्यालयों में पौधरोपण किया.
हैदरनगर SBI के शाखा प्रबंधक सत्रुधन शाह ,क्षेत्र अधिकारी विकास कुमार और रामबांध के मुखिया अबु नसर सिद्दीकी ने संयुक्त रूप से रहमानिया उच्च विद्यालय परिसर में दर्जनों वृक्षारोपण किया.उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए सभी को एक एक पौधा आवश्य लगाना चाहिए. उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने से हमारा आने वाला समय अच्छा होगा.आज के दिन जल का स्तर काफी नीचे जा रहा है.इसका कारण भी पेड़ है.पेड़ कटाई बेरोक टोक किया जा रहा है.जिससे वर्षा समय पर नहीं हो रही है.उन्होंने कहा कि पेड़ कटाई रोकने के लिए भी एक मुहिम चलाने की जरूरत है.
क्षेत्र अधिकारी विकास कुमार ने कहा कि हमें कम से कम अपने जन्म दिन के मौके पर एक पेड़ लगाना चाहिए. उन्होंने कहा कि लगातार जंगल की कटाई चिंता का विषय है.उन्होंने कहा कि आज हम पेड़ नहीं लगाते तो आने वाले दिनों में हमे कई दिक्कत का सामान करना पड़ेगा.
रामबान्ध के मुखिया अबुनसर सिद्दीकी ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हमे एक मुहिम चला कर लोगों को वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित करेंगे.उन्होंने कहा कि आज की हवा में भी जहर है.इसका कारण है कि पेड़ पौधों का कम होना.उन्होंने कहा कि शुद्ध हवा नहीं मिल रही है.उन्होंने कहा कि पर्यावरण सुरक्षित रखने के लिए सभी को जागरूक होने की जरूरत है.
इसके अलावा हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में विभिन्न संस्थानों में पर्यावरण दिवस पर पौधा रोपण किया है.हैदरनगर में जिला परिषद सदस्य संगीता देवी ,पूर्वी पंचयात के मुखिया संतोष सिंह,पश्चिमी पंचयात की मुखिया शहनाज प्रवीण सज्जू खान समेत कई लोगों ने अपने कार्यालय में पौधरोपण किया.और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया है.
4+