शातिरों ने एटीएम मशीन के पुर्जे-पुर्जे किए अलग, मैदान के बीच सभी कलपुर्जा रख हुए फरार

    शातिरों ने एटीएम मशीन के पुर्जे-पुर्जे किए अलग, मैदान के बीच सभी कलपुर्जा रख हुए फरार

    गिरिडीह (GIRIDIH) – लगातार एक कदम आगे बढ़ना हमेशा अच्छा साबित होता है. लेकिन सिर्फ तब जब वह कदम किसी अच्छे काम के लिए हो. आपने बैंक लूट और एटीएम से लूट की घटना के बारे में तो ज़रुर पढ़ा या सुना होगा. लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि चोर अपने साथ एटीएम उठा कर ले गए हों और उसके पुर्जे-पुर्जे अलग कर यूहीं किसी मैदान के बीचो-बीच फेंक दिए हों. चौकिए मत. ऐसा ही एक मामला गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां के चोरों ने चोरी की परिभाषा को ही बदल दिया है. चोरों ने धनबाद जिले के तोपचांची में बीती रात एचडीएफसी बैंक के एटीएम मशीन की ही चोरी कर ली. इसके बाद मशीन का कलपुर्जा अलग-अलग एक मैदान में दिया.

    यह भी पढ़े :

    यहां से एटीएम उखाड़ कर ले गए चोर

    क्या है मामला

    गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के अटका टांड में उस समय लोग अचंभित रह गए जब पूरे एटीएम मशीन का कलपुर्जा अलग-अलग एक मैदान में मिला. ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना बगोदर पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही बगोदर पुलिस उस स्थल पर पहुंची. जहां से एटीएम मशीन का अलग-अलग कलपुर्जे बरामद किया. जानकारी के अनुसार धनबाद जिले के तोपचांची में बीती रात अपराधियों द्वारा एचडीएफसी बैंक के एटीएम मशीन की चोरी कर फरार हो गए. इसके बाद मशीन के टुकड़े-टुकड़े कर उसे एक मैदान में छोड़ वहां से भाग निकले. ऐसे में यह समझ पाना मुश्किल हैं कि आखिर अपराधियों की मंशा क्या थी. वहीं इस संबंध में सरिया इंस्पेक्टर दिनेश प्रसाद सिंह ने कहा कि घटना को लेकर  तहकीकात की जा रही है. जल्द ही इस मामले का उद्भेदन पुलिस कर लेगी. फिलहाल बगोदर पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है.

    रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह

     

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news