DUMKA: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध उत्खनन को लेकर 64 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

    DUMKA: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध उत्खनन को लेकर 64 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

    दुमका(DUMKA): दुमका जिला में अवैध उत्खनन को लेकर प्रशासन सख्त है. जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध उत्खनन को लेकर दुमका खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कु के बयान पर 64 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है.

    ये भी पढ़ें: 

    शेर खान हत्याकांड: साजिश रचनेवाला टीपीसी का उग्रवादी प्रताप गंझू गिरफ्तार

    उपायुक्त और एसपी ने चलाया था अभियान

    बता दें कि 28 मई 2022 को उपायुक्त दुमका और पुलिस अधीक्षक दुमका के संयुक्त नेतृत्व में अवैध पत्थर उत्खनन और क्रेशर संचालन के विरुद्ध जांच अभियान चलाया गया था, जिसमें थाना क्षेत्र के 65 क्रेशरो को प्रशासन द्वारा ध्वस्त कर दिया गया था. इस कार्य में जिला स्तर से 14 टीम प्रतिनियुक्त की गई थी. उन टीमों के दंडाधिकारीयो द्वारा दी गई सूचना के आधार पर अंचल अधिकारी द्वारा जमीन का सत्यापन करते हुए प्रतिवेदन जिला खनन को भेजा गया था. अंचल अधिकारी द्वारा भेजे गए जमीनी प्रतिवेदन और दोषियों की सूची के आधार पर जिला खनन पदाधिकारी के आवेदन पर शिकारीपाड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

    रिपोर्ट: अब्दुल अंसारी, शिकारीपाड़ा(दुमका)  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news